Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 के तहत वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम आयोजित, प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

प्रदर्शनी का शुभारंभ शंकर लाल लोधी प्रदेश मंत्री (जिला प्रभारी) और अजीत सिंह बब्बन जिला अध्यक्ष भाजपा हरदोई ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रीतेश दीक्षित जिला उपाध्य

By INA News Desk
Sep 26, 2025 - 00:01
46 Views
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 के तहत वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम आयोजित, प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 के तहत वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम आयोजित, प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

हरदोई। प्रदेश सरकार के सेवा पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम के क्रम में मिशन शक्ति 5.0 के तहत वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम 25 सितंबर 2025 को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में मनाया गया। सेवा पखवाड़ा में उद्योग विभाग और खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए।

प्रदर्शनी का शुभारंभ शंकर लाल लोधी प्रदेश मंत्री (जिला प्रभारी) और अजीत सिंह बब्बन जिला अध्यक्ष भाजपा हरदोई ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रीतेश दीक्षित जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने किया। कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्देश्यों तथा आत्मनिर्भर भारत के विषय पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष ने पिछले 8 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयासों के बारे में आए उद्यमियों को बताया।कार्यक्रम स्थल जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय के प्रांगण में हर्ष प्रताप सिंह ने उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में सुष्मिता सिंह जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और टूलकिट प्रदान किए गए। एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को चेक आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र की टीम के साथ हर्ष प्रताप सिंह उपायुक्त उद्योग तथा सुष्मिता सिंह खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी मौजूद रहीं। मंच संचालन मनीष कुमार मिश्रा ने किया।

Also Click : Sitapur : बीएसए व प्रधानाध्यापक के मध्य हुई मारपीट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement