Meerut News: देश में 5 लाख 'रामायण' बाटेंगे सीरियल के 'श्रीराम', कहा- रामायण हमारी धरोहर

कहा कि रामजी की कृपा से ऐसा कर पाऊंगा। रामायण पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। रामायण हमारी धरोहर है। सांसद होना बाद में पहले मैं भारत का नागरिक हूं। ये सब करना मेरा कर्तव्य है। अरुण गोविल ने कहा-रामायण में दुश्मनों...

Jan 21, 2025 - 00:12
 0  38
Meerut News: देश में 5 लाख 'रामायण' बाटेंगे सीरियल के 'श्रीराम', कहा- रामायण हमारी धरोहर

By INA News Meerut.

मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के सासंद Arun Govil ने कहा कि 'घर घर रामायण(Ramayana)' अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस अभियान के तहत वो 5 साल में 11 लाख रामायण(Ramayana) बांटेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मेरे साथ है, या कह सकते हैं कि मैं पत्नी के साथ हूं। मैं राजनीति में आना नहीं चाहता था। मुझे यहां भेज दिया गया या राम जी ने जिसके भी मन में बात डाली। उसने भेज दिया। मेरी सड़क बनवा दो, श्मशान की दीवार बनवा दो। नाली ठीक करवा दो। पानी की व्यवस्था करवा दो। ये लोगों की मांगें अपनी जगह ठीक हैं। लेकिन मैं ये नहीं मानता हूं कि मैं सिर्फ इन चीजों के लिए आया हूं। मेरी जो शुरुआत घर-घर में आने वाले रामायण(Ramayana) से है। प्रेस वार्ता कर Arun Govil ने कहा- 5 साल में देश में 11 लाख रामायण(Ramayana) बांटेंगे। घर-घर रामायण(Ramayana) अभियान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा हूं। 22 जनवरी को किठौर और हापुड़ से वे इसकी शुरुआत करेंगे।

रामजी की कृपा से ऐसा कर पाऊंगा। रामायण(Ramayana) पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। रामायण(Ramayana) हमारी धरोहर है। सांसद होना बाद में पहले मैं भारत का नागरिक हूं। ये सब करना मेरा कर्तव्य है। Arun Govil ने कहा-रामायण(Ramayana) में दुश्मनों में भी रिश्ता दिखाई देता है। रामायण(Ramayana) को 10 प्रतिशत भी जीवन में उतार लें तो कल्याण होगा। रामायण(Ramayana), पारिवारिक, सामाजिक रिश्तों का संग्रह है। हम खुद अपने जीवन में ज्यादा समस्याएं पैदा करते हैं। घर में शांति नहीं तो काम नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक शांति बेहद जरूरी। रामायण(Ramayana) जो हमें देती है हमें लेना नहीं आता।

Also Read: Muzaffarpur Murder News: Flipkart गोदाम में गोली मारकर हत्या, 5 लाख लूटे

जिंदगी में सुखी रहने को पॉजिटिवनेस जरूरी। उन्होंने कहा कि मैं फेम के लिए ये सब नहीं कर रहा हूं। इस मौके पर उन्होंने "घर घर रामायण(Ramayana) डॉट कॉम" वेबसाइट भी लॉन्च की। रामायण(Ramayana) में ‘श्रीराम’ का किरदार निभाने वाले Arun Govil के पास स्टारडम के अलावा उनका मेरठ कनेक्शन भी है। उनका जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ कैंट में हुआ। उनके पिता चंद्रप्रकाश गोविल मेरठ नगर पालिका से जलकल अभियंता थे। Arun Govil की शुरुआती पढ़ाई मेरठ के एक स्कूल में ही हुई। इसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

उनके पिता चाहते थे कि वह एक सरकारी कर्मचारी बने, जबकि अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसके लिए उन्हें याद किया जाए। अरुण 6 भाई और 2 बहनों में चौथे नंबर के हैं। गोविल ने अभिनेत्री श्रीलेखा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं, सोनिका और अमल। 1975 में 17 साल की उम्र में अरुण मुंबई आ गए थे, जहां उनके भाई का सैटल्ड बिजनेस था। मेरठ सांसद Arun Govil ने कहा वो 5 साल में देश में 11 लाख रामायण(Ramayana) बांटेंगे। घर-घर रामायण(Ramayana) अभियान के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा है। 22 जनवरी को किठौर और हापुड़ से वे इसकी शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि रामजी की कृपा से वो ऐसा कर पाएंगे। रामायण(Ramayana) पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow