Sambhal : डीएम ने लिया सम्भल में एसआईआर प्रगति का जायजा, अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश

थाना दिवस के बाद डीएम गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्दे

By INA News Desk
Nov 9, 2025 - 20:32
46 Views
Sambhal : डीएम ने लिया सम्भल में एसआईआर प्रगति का जायजा, अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश
Sambhal : डीएम ने लिया सम्भल में एसआईआर प्रगति का जायजा, अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

ज़िला मजिस्ट्रेट डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने शनिवार को सम्भल में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रविवार को भी गणना प्रपत्रों का वितरण कार्य जारी रखा जाए ताकि मंगलवार तक सभी मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंच सकें।थाना दिवस के बाद डीएम गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, इसके लिए बीएलओ पूरी जिम्मेदारी से काम करें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं को परखा।वहीं खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा मिलने की सूचना पर उन्होंने मौके पर राजस्व टीम को बुलाकर पैमाइश कराने और अवैध कब्जा तत्काल हटाने के निर्देश दिए। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement