हरदोई न्यूज़ : डीएम ने बाढ़ के कारण प्रभावित हुए इलाकों में विभिन्न अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा..

Jul 17, 2024 - 20:26
 0  57
हरदोई न्यूज़ : डीएम ने बाढ़ के कारण प्रभावित हुए इलाकों में विभिन्न अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा..
  • क्षतिग्रस्त पुलियों व मार्गों की मरम्मत जल्द कराएं- डीएम

 आईएनए न्यूज़-हरदोई डेस्क 

हरदोई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी और तत्काल सहायता करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अपने स्तर से तहसील स्तरीय / ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी नामित कराते हुए, उसकी प्रति अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें । 

साथ ही विशेष सर्वे अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों तथा अन्य उपकरणों का तत्काल आंकलन कर फील्ड स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से विद्युत व्यवस्था पूर्व की भाँति सुचारू रूप से संचालित करायें । तत्काल ब्लाकवार सहायक अभियंताओं की अध्यक्षता में अभियंताओं की टीम गठित करें जो अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त पुलियों एवं सम्पर्क मार्गों की समुचित मरम्मत कराकर आवागमन की सुविधा तत्काल बहाल करायें । शाहाबाद - पाली मार्ग की मरम्मत का कार्य कल से ही प्रारम्भ करा दिया जाये । शाहाबाद - पाली मार्ग की मरम्मत का कार्य कल से ही प्रारम्भ करा दिया जाये ।

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरदोई को निर्देशित किया कि वह ब्लाकवार सी०डी०पी०ओ० की अध्यक्षता में टीमे गठित करें जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केन्द्रों की समुचित साफ - सफाई, मरम्मत, केन्द्र तक आवागमन की व्यवस्था ग्राम पंचायत से समन्वय करके सुनिश्चित कराते हुए तत्काल आंगनवाड़ी केन्द्रों का समुचित एवं व्यवस्थित संचालन पूर्ववत सुनिश्चित करायें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारियों ब्लाकवार टीमें गठित करें जो विद्यालयों व परिसर की समुचित साफ-सफाई, बालक-बालिकाओं के शौचालय की साफ-सफाई, किचेन की साफ-सफाई सुनिश्चित कराते हुए विद्यालयों तक आवागमन की समुचित व्यवस्था ग्राम पंचायत से समन्वय कर सुनिश्चित कराते हुए विद्यालयों का नियमित संचालन तथा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पूर्ववत सुनिश्चित करायेंगी।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: बिलग्राम में जमीनी विवाद में चली गोलियां, दो के सिर में लगी।

कहा कि संबंधित नोडल अधिकारीगण अपने स्तर से ब्लाक / ग्राम / मजरा स्तर से नोडल अधिकारी नामित करते हुये बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करके तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण से समन्वय एवं प्रभावी मॉनीटरिंग कर कार्यवाही करवायें एवं संलग्न प्रारूप पर सूचना अधोहस्ताक्षरी को प्रतिदिन सायंकाल 05:00 बजे अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें । 

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को तहसील स्तरीय नोडल अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी नामित करते हुए आदेश की प्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा तथा ब्लाक स्तरीय नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पैरावेट आदि को ग्रामस्तरीय नोडल अधिकारी नामित करते हुए विशेष अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर पशुओं का वैक्सीनेशन आदि कराकर समुचित चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने तथा बरसात एवं बाढ़ से होने वाली प्रमुख बीमारियों यथा- खुरपका मुँहपका आदि बीमारियों पर विशेष नजर रखने के लिए निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।