Political News: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- देश में दो विचारधारा के लोग।

कांग्रेस पार्टी लगतार देश के एक के एक राज्यों में हार का सामना करने के बाद अब अपनी खोई हुई जमीन को ढूंढने का काम कर रही है। ऐसे ....

Mar 28, 2025 - 14:03
87 Views
Political News: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- देश में दो विचारधारा के लोग।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधारा के लोग हैं। एक जो जनता के साथ में है तो दूसरे तानाशाही, पदानुक्रम, पिछड़ी जाति का दमन, कमजोर वर्गों का दमन, महिलाओं का दमन, महिलाओं का अपमान करने वाले हैं।

  • इकाई बैठक में राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

कांग्रेस पार्टी लगतार देश के एक के एक राज्यों में हार का सामना करने के बाद अब अपनी खोई हुई जमीन को ढूंढने का काम कर रही है। ऐसे में लगातार बैठक की जा रही है और बैठक के जरिए पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से इकाई प्रमुखों को लेकर एक बैठक की गई जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। जिसमें कहा कि वर्तमान समय में एक कठिन वैचारिक लड़ाई चल रही है। कांग्रेस ब्रिटिश काल से लड़ाई लड़ती चली आ रही है। तो वहीं भाजपा और आरएसएस को एक मजाक बताया। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह के लोग हैं।

जिसमे एक तरफ आरएसएस की अवधारणा है - तानाशाही, पदानुक्रम, पिछड़ी जाति का दमन, कमजोर वर्गों का दमन, महिलाओं का दमन, महिलाओं का अपमान करने वाले लोग शामिल है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी और हमें आजादी दिलाई। जिसमें सभी को सम्मान दिलाया बराबरी का हक दिलाया। हम जनता के साथ मिलकर निष्पक्ष भारत का निर्माण करेंगे।

Also Read- Lucknow News: 85 करोड़ रुपए स्वीकृत - विशेष सहायता के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड ने 85 करोड़ रुपए स्वीकृत किए- जयवीर सिंह

  • कांग्रेस लड़ रही बेचारिक लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और उसकी नीतियों की आलोचना कर रहा हूँ। बताया कि कांग्रेस पार्टी और भाजपा के कामकाज में जमीन आसमान का फर्क है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सभी जातियों और धर्मों के साथ समान व्यवहार करती है और उसका उद्देश्य भारत को एक निष्पक्ष और सामंजस्यपूर्ण स्थान बनाना है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कुछ व्यवसायी, जिनके पास मीडिया, दूरसंचार, और अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों का नियंत्रण है, एक ही तरह से अपने लाभ के लिए काम कर रहे हैं जैसे ब्रिटिश साम्राज्य के समय में ईस्ट इंडिया कंपनी करती थी। उनका कहना है कि इन व्यवसायियों को सरकार से विशेष लाभ मिलते हैं, जैसे भूमि, बंदरगाह और रक्षा अनुबंध, जो आम जनता के हितों से मेल नहीं खाते। राहुल गांधी ने अपने पूरे बयान में सीधी तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow