Farrukhabad News: जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कैंप आयोजित करने के दिए निर्देश। 

जिलाधिकारी ने सड़क यातायात की बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को खंड विकास, तहसील एवं विद्यालय मुख्यालय....

By INA News Desk
Mar 28, 2025 - 19:14
59 Views
Farrukhabad News: जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कैंप आयोजित करने के दिए निर्देश। 

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने सड़क यातायात की बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को खंड विकास, तहसील एवं विद्यालय मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में  जिला सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चंद्र राजपूत ने बताया कि वर्ष 2025 में माह फरवरी के दौरान 41 सड़क दुर्घटनाओं में 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई जबकि वर्ष 2024 में इसी अवधि में 32 सड़क दुर्घटनाओं में 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 390 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी जबकि वर्ष 2023 में 401 सड़क दुर्घटनाओं में 197 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। एआरटीओ राजपूत ने बताया कि 2025 माह फरवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 8, राजमार्ग पर 11, मुख्य जिला मार्ग पर 10 एवं अन्य जिला मार्ग पर ,पांच अन्य मार्गों पर सात दुर्घटनाएं घटित हुई। इस फरवरी माह में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु  की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखकर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया और संबंधित विभागों को सुरक्षात्मक दृष्टि से आमजनों की सडक सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तात्कालिक प्रभाव से खंड विकास, तहसील एवं विद्यालयों के मुख्यालयों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। इधर पूर्वोत्तर रेलवे फर्रुखाबाद-कायमगंज स्टेशन के मध्य हाल्ट स्टेशन के समीप मे निर्मित तो रेलवे शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज को पूर्ण कर हैण्डओवर  करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

उन्होंने बताया कि शुकरूल्लापुर हाल्ट स्टेशन समीपवर्ती रेलवे ओवरब्रिज पर गठित जांच समिति द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सुझाये गये उपायों को अभी तक पूरा न किये जाने पर  जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान सेतु निगम के सहायक अभियन्ता को चेतावनी दी गयी कि 15 दिवस के अन्दर कार्य पूर्ण करें, अन्यथा स्थिति में दुर्घटना होने पर सेतु निगम के सम्बन्धित अधिकारी ही व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगें।

इसके अलावा इटावा-बरेली मार्ग पर फर्रुखाबाद गंगा नदी पांचालघाट सेतु को दिनांक 31 मार्च 2025 तक प्रत्येक दशा में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश जिलाधिकारी देते हुए एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को चेतावनी दी कि  इस तिथि के उपरान्त आगे कोई मार्ग डायवर्जन की छूट नहीं दी जायेगी। बैठक में कुछ पत्रों में छपी खबरों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने घायलों के इलाज हेतु एम्बुलेंस तत्काल पहुंचने में देरी होने के मामले को अत्यन्त गम्भीरता से लिया गया और मुख्य चिकित्साधिकारी को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Also Read- Balrampur News: बेदर्द प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत- सड़क पर प्रेमिका की लाश रख अपनी कार से कुचला, तीन गिरफ्तार।

इसके साथ ही 108 एवं 102 नम्बर एम्बुलेंस के रिस्पॉंस टाइम को कम करते हुये स्टेट रिस्पॉस टाइम के बराबर करने के भी निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये गये। इस बैठक में अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 मुरलीधर व अशोक कुमार, एआरटीओ (प्रशा0) वृजेन्द्रनाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी-यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय, बीएसए गौतम प्रसाद, डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह, एसीएमओ डा0 सर्वेश यादव, विनोद कुमार ईओ न0पा0 फर्रूखाबाद, दीपक कुमार, दशरथ सिंह, अवर अभियन्ता, सेतु निगम बांदा आदि ने प्रतिभागिता की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement