दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवे किनारे कड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत। 

Amroha News: डिडौली से जोया जा रहा था मृतक, हाईवे किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहा था व्यक्ति...

By INA News Desk
Jul 14, 2025 - 20:20
190 Views
दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवे किनारे कड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत। 
मृतक का फाइल फोटो, मौके पर लगी भीड़
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर: मोहम्मद हारिस

Amroha News: डिडौली- कांवड़ यात्रा के चलते वन-वे किए गए हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिडौली कस्बे के रहने वाले 45 वर्षीय नोबहार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने गांव डिडौली से जोया जाने के लिए डिडौली अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे नोबाहार की मौके पर मौत हो गई। 

नोबहार सिंह पुत्र स्वर्गीय होमपाल सिंह अपने परिवार के साथ कस्बा डिडौली में रहते थे। परिवार में पत्नी शशि देवी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। सुबह वह रोज की तरह जोया जाने के लिए घर से निकले थे। हाईवे किनारे खड़े नोबहार को जोया की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के बेटे मनोज कुमार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने यू.के. 06 बीएच 5987 नंबर की कार के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read- आज से हृदय रोगियों के दिल को सुकुन देगा केजीएमयू, सीएम योगी ने दी न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग की सौगात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement