Tanda : राम जानकी मंदिर में वैदिक मंत्रों से ध्वज फहराया गया, महायज्ञ की तैयारियां पूरी

पीठाधीश्वर महंत धनंजय दास ने 251 संतों के बीच वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधि-विधान से धर्म ध्वज फहराई। यज्ञाचार्य सूर्यप्रकाश की देखरेख में यह कार्य पूरा हु

Dec 14, 2025 - 21:42
24 Views
Tanda : राम जानकी मंदिर में वैदिक मंत्रों से ध्वज फहराया गया, महायज्ञ की तैयारियां पूरी
Tanda : राम जानकी मंदिर में वैदिक मंत्रों से ध्वज फहराया गया, महायज्ञ की तैयारियां पूरी

टांडा के जियापुर स्थित राम जानकी मंदिर में नौ दिन के एकादश कुंडीय रुद्रचंडी लक्ष्मी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसकी शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जो भक्ति और उत्साह से भरा रहा।

पीठाधीश्वर महंत धनंजय दास ने 251 संतों के बीच वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधि-विधान से धर्म ध्वज फहराई। यज्ञाचार्य सूर्यप्रकाश की देखरेख में यह कार्य पूरा हुआ। ध्वज फहराते ही मंदिर परिसर जयकारों और कीर्तन से गूंज उठा।

महंत धनंजय दास ने बताया कि यह महायज्ञ लोगों की भलाई, विश्व में शांति और समृद्धि की प्रार्थना के लिए रखा गया है। ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर में लगातार कीर्तन शुरू हो गया, जो यज्ञ तक चलता रहेगा।

कार्यक्रम में अयोध्या से आए महंत सूरजदास नागा बाबा, संत समाज के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर दास, सनातनी श्वेता, पूर्व वायुसेना अधिकारी स्वामी ओमप्रकाश, विजय प्रकाश भारती, पुजारी विरप्पन दास, ठासनदास के अलावा बड़ी संख्या में गांव के लोग और भक्त शामिल हुए। सभी ने यज्ञ की सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और लोग उत्साह से तैयारियों में जुटे दिखे।

Also Click : Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow